फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने समाजवाद को मायावती के पैरों में डाल दिया : शिवपाल

Thu, 16 May 2019 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अलग पार्टी मेरी मजबूरी थी। अखिलेश ने सपा पार्टी से प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना दिया। कभी जो सपा कार्यकर्ताओं को गुंडा और मुलायम सिंह को गुंडों का सरदार कहती थीं उसी मायावती के पैरों में अखिलेश ने समाजवाद को डाल दिया। पूर्व सीएम और अपने भतीजे पर ये तल्ख टिप्पणी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने की। वह बृहस्पतिवार को गोरखपुर में रोड शो के लिए आए थे।
विज्ञापन


गोरखपुर लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी श्याम नारायण यादव के पक्ष में रोड शो से पहले शिवपाल ने पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी को बने अभी तीन माह ही हुए हैं, लेकिन लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। सपा से अलग होने का दर्द बताते हुए कहा कि वह समाजवादी पार्टी से कभी अलग नहीं होना चाहते थे, लेकिन अपनों ने उन्हें मजबूर कर दिया। गठबंधन की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर गठबंधन, कांग्रेस और भाजपा को हराने की मंशा रखती तो उनकी पार्टी को भी गठबंधन में शामिल किया जाता। उन्होंने मोदी सरकार के कालेधन वापसी की भी खूब खिंचाई की। भ्रष्टाचार, जीएसटी और नोटबंदी को लेकर हमले किए। शिवपाल ने दावा किया कि बिना प्रसपा के सहयोग के केंद्र में कोई भी सरकार संभव नहीं है।

कार्यकर्ताओं में भरा जोश

शिवपाल यादव ने रोड शो कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। भले ही उनकी पार्टी पहला चुनाव लड़ रही हो, मगर कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह चरम पर था। चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच भी पार्टी का झंडा लहराते हुए कार्यकर्ता रोड शो के दौरान शिवपाल यादव और श्याम नारायण यादव के नारे लगाए। नौसड़ से दोपहर एक बजे चार पहिया वाहनों और बाइक लेकर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता ट्रांसपोर्ट नगर, शास्त्रीचौक, गोलघर काली मंदिर, असुरन, मोहद्दीपुर होते हुए कूड़ाघाट से नंदा नगर पहुंचे। प्रमुख चौराहों पर समर्थकों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया। रोड शो के समापन के बाद शिवपाल यादव एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना हो गए।

... और सपा कार्यालय पर मुस्करा उठे शिवपाल

सपा कार्यालय के सामने से रोड शो जाने पर प्रसपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान शिवपाल के चेहरे पर मुस्कान आ गई। आस-पास खड़े लोगों के हाथ हिलाने पर उन्होंने उनका अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें