फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: अमित शाह ने रोड शो से विरोधियों को कराया अपनी शक्ति का एहसास, उमड़ा जनसैलाब

Thu, 16 May 2019 07:15 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
Amit Shah road show in Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर सदर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रवि किशन के समर्थन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को रोड शो किया। रोड शो के दौरान भारी जनसैलाब उमड़ा। सड़कें भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों से खचाखच भरी थी। भाजपा अध्यक्ष का रोड शो टाउन हाल से शुरू हुआ। अमित शाह करीब 1.30 घंटे देरी से गोरखपुर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने जनसभा को रद्द करते हुए सीधे 6.15 बजे रोड शो शुरू किया। यह रोड शो करीब 4 किलोमीटर का रहा।

विज्ञापन


रोड शो शहर के व्यस्ततम घोष कंपनी, रेती चौक, नखास, बक्शीपुर, चित्रगुप्त मंदिर होते टाउन हाल पर आकर खत्म हुआ। रोड शो के दौरान समर्थकों और कार्यकर्ताओं की इतनी भीड़ उमड़ी की 500 मीटर की दूरी तय करने में आधा घण्टा लग गया। इस दौरान घोष कम्पनी और रेती रोड पर पुष्प वर्षा भी हुई।

रोड शो करके भाजपा ने विरोधियों को एहसास दिला दिया कि भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर में सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त कर देगी। इस रोड शो से मालूम पड़ रहा था कि गोरखपुर में पूरा जनसैलाब उमड़ पड़ा है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनिल जैन ने रोड शो की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन


इस दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला, उत्तर प्रदेश नगर स्वास्थ्य मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल, ग्रामीण विधायक विपिन कुमार सिंह, विधायक फतेहबहादुर, विधायक शीतल पांडेय, विधायक महेन्द्र पाल सिंह, महापौर सीताराम जयसवाल, एमएलसी देवेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय मंत्री धर्मेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी व लगभग 50,000 से अधिक की संख्या में समर्थन और कार्यकर्ता मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें