फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौड़ी होगी रेलवे स्टेशन रोड

Thu, 27 Dec 2018 01:13 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
सीएम ने देर रात रेलवे स्टेशन रोड का निरीक्षण भी किया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की देररात रेलवे स्टेशन रोड का निरीक्षण किया। साथ ही कहा कि रेलवे स्टेशन रोड को चौड़ा किया जाए। इस रोड से रोजाना लाखों लोगों को आना-जाना होता है। सड़क चौडी़ होगी तो जाम की समस्या नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री के साथ ही शासन, प्रशासन के अफसर दौड़ते दिखे। भीषण सर्दी में एक-एक काम की जानकारी देते रहे। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टेशन आसपास ही हैं। इसे हार्ट ऑफ सिटी कहा जाता है।
विज्ञापन


जो लोग बाहर से गोरखपुर आते हैं, उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। कमिश्नर अमित गुप्ता, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन और जीडीए उपाध्यक्ष अमित सिंह की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे स्टेशन के आसपास फुटपाथ के दुकानदारों को कहीं विस्थापित किया जाए। किसी तरह की तोड़फोड़ करने की जरूरत नहीं है। सड़क चौड़ीकरण के साथ ही शहर की सुंदरता बढ़ेगी। साथ ही जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

इस बीच जीडीए उपाध्यक्ष ने सड़क चौड़ीकरण से संबंधित प्रोजेक्ट की जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहद्दीपुर से जंगलकौड़िया की सड़क फोरलेन की जा रही है। असुरन से मेडिकल कॉलेज रोड भी फोरलेन बनेगा। कालेसर से जंगल कौड़िया बाईपास का काम चल रहा है। आने वाले समय में गोरखपुर में सड़कों का जाल बिछेगा। सुविधाएं महानगर जैसी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें