फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्षिप्त खबर दो

विज्ञापन
विज्ञापन
कैं डल मार्च निकालकर रेल हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी, उद्योग व्यापार मंडल ने शोक सभा की
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी, उद्योग व्यापार मंडल और महानगर समाजवादी पार्टी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अमृतसर रेल हादसे के मृतक ोें को श्रद्धांजलि दी। महानगर समाजवादी पार्टी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। नेतृत्व करते हुए शब्बीर कुरैशी ने कहा कि रेलवे लाइन के किनारे बाउंड्री होती तो ऐसी घटना नहीं होती। कीर्तिनिधि पांडेय, रौनक श्रीवास्तव, आजम लारी, चर्चिल अधिकारी, राहुल यादव, नफीस अंसारी, अमर अग्रहरि, गणेश यादव, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी की तरफ से टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा के सामने शोक सभा का आयोजन किया। कमेटी के संरक्षक शाकिर अली सलमानी ने मृतकों के परिजन को नौकरी की मांग की। शमशाद अहमद खान, महेंद्र सिंह, सत्येंद्र यादव, संतोष श्रीवास्तव, उमाशंकर मझवार, अतुल श्रीवास्तव, प्रभात राय आदि मौजूद रहे। गोरखपुर उद्योग व्यापार मंडल से संबद्ध उद्योग व्यापार मंडल श्याम बिहारी मिश्र ग्रुप के सदस्यों ने दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह मुन्ना, प्रांतीय संगठन मंत्री बैजनाथ जायसवाल, नरेश बजाज, जिला महामंत्री महेश उमर, उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह, अनिल, कोषाध्यक्ष परमेश्वर, राजकुमार सिंह, आदित्य, चंद्रशेखर सिंह, मनीष जायसवाल, मनीष सक्सेना आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें