फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली में कराएं गृह प्रवेश : सीडीओ

विज्ञापन
पौली ब्लॉक में समीक्षा बैठक को संबोधित करते सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोसया बाजार (संतकबीरनगर)। विकास खंड पौली के सभागार में बुधवार को सीडीओ ने ग्राम पंचायत में बन रहे पीएम आवास, शौचालयों को दीपावली तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश ग्राम पंचायत सचिवों को दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लाभार्थियों को दीपावली में नए घर में प्रवेश के लिए निर्माण कार्य पूरा कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन

पौली ब्लॉक सभागार में सीडीओ हाकिम सिंह ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश देते हुए कहा कि दीपावली तक पीएम आवास में लाभार्थियों का प्रवेश हर हाल में सुनिश्चित कराएं। ग्राम पंचायतों में बन रहे पीएम आवास , शौचालयों का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि जो कर्मचारी इस कार्य में लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पौली ब्लॉक में पांच आवास बनने हैं। जिसमें छपरा मगर्वी में तीन, अमौली में एक, परसा में एक व्यक्ति को इस योजना से लाभान्वित किया गया है। उनका भी आवास निर्माण दीपावली तक पूरा होना चाहिए । ब्लॉक क्षेत्र के कुल 106 राजस्व गांवों के सापेक्ष में 89 को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। बाकी 17 गांवों में शौचालय निर्माण के काम चल रहे हैं। जिसे 31 अक्तूबर तक ओडीएफ कर दिया जाएगा। इसी क्रम में ग्राम सचिव संतोष मिश्रा और विनय कुमार के काम संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और कार्य में सुधार लाने की हिदायत दी। मनरेगा में जिन लोगों की मजदूरी 90 दिन पूरी हो चुकी है उनका श्रम विभाग पंजीयन कराने का निर्देश दिया।इस मौके पर बीडीओ दीपक कुमार सिंह, एडीओ दिनेश राय, रामप्रकाश तिवारी, कमलेश तिवारी, अशोक कुमार, विनय, मनोरमा पांडेय, धर्मेंद्र यादव, संतोष मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें