फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर पांच घंटे लगा रहा जाम

Wed, 29 Aug 2018 11:40 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
एनएच 233 बर्डपुर कस्बे में गड्ढ़े में फंसा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बर्डपुर। एनएच 233 बस्ती-ककरहवा सड़क पर गड्ढे में बुधवार सुबह करीब 11 बजे बालू लेकर जा रहा ट्रक बर्डपुर कस्बे में फंस गया जिससे सड़क के दोनों तरफ लगभग दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस जाम में पर्यटकों की आठ गाड़ियां जाम में फंसी रहीं। जेसीबी की मदद से शाम सात बजे गड्डे में फंस ट्रक को निकाला जा सका जिससे से मार्ग पर सामान्य स्थिति से यातायात संचालित हो सका। हालांकि पांच घंटे तक लोगों को जबरदस्त जाम का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


बुधवार को बर्डपुर कस्बे में सुबह ट्रक फंस गया जिसे निकालने के लिए दो जेसीबी लगे हुए थे, लेकिन बालू लदा ट्रक निकल नहीं पा रहा था।स्थानीय निवासी व वार्ड नंबर तीन के जिला पंचायत सदस्य रामसागर चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. प्रमोद यादव, श्रीराम जायसवाल, राजकमल जायसवाल, श्रवण कुमार, अमित अग्रहरि, गणेश जायसवाल, पुनीत जायसवाल, श्रवण कुमार, पवन यादव आदि सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि एनएच 233 सड़क की हालत इतनी खराब है कि हम सभी का व्यापार चौपट हो गया है।
जिम्मेदारों द्वारा अगर इन गढ्ढों में गिट्टी डाल दिया जाता तो कम से कम आने जाने लायक तो हो जाता। एनएच 233 मार्ग पर सरकार आठ से दस करोड़ रुपया खर्च कर दिया गया। फिर भी सड़क की हालत पहले से बहुत खराब है।
विज्ञापन


बर्डपुर नंबर 9 के प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव ने कहा कि प्रशासन अगर अनुमति प्रदान करे तो 10 घंटे के अंदर कस्बे में बने हुए गढ्ढे भरवा दिया जाएगा। लोगों का कहना था कि प्रशासन व जनप्रतिनिधि अगर सड़क बनवा नहीं सकते हैं तो सड़क को खोदवा दें, जिससे सड़क पर राहगीरों का चलना बंद हो जाए। क्षेत्र के पंकज चौधरी, कंचन वर्मा, विद्यासागर, राजेश कुमार, लवकुश त्रिपाठी, अशोक, कृष्ण मुरारी, इस्तियाक अहमद, अंशुमान सिंह, आशीष आदि दर्जनों लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री भाजपा के हैं, लेकिन कपिलवस्तु विधानसभा की सभी सड़कों को हालत जस-की-तस है। सड़क खराब होने के कारण आए दिन दुर्घटना होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें