फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से हुई कंबल वितरण की शुरूआत

Fri, 29 Dec 2017 08:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कंबल‌ वितरण करते डीएम और विधायक। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्र म से जिले में कंबल वितरण की शुरूआत हुई। डीएम राजीव रौतेला, नगर विधायक डॉ आरएमडी अग्रवाल और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह की मौजूदगी में 264 बेसहारा गरीबों को कंबल वितरित किए गए। कुछ सामाजिक संस्थाओं और उद्योगपतियों की तरफ से कंबल वितरित किए जा रहे थे, मगर खरीद प्रक्रिया में देरी की वजह से जिला प्रशासन की ओर से कंबलों का वितरण अब शुरू हो सका है।
विज्ञापन


इस मौके पर डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि वे लेखपालों के माध्यम से बेसहारा गरीबों की सूची तैयार कर लें। साथ ही नियमित अलाव जलाने की भी व्यवस्था की जाए। उन्होंने बताया कि सभी तहसीलों को अलाव के लिए 50-50 हजार रुपये दे दिए गए हैं। विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल ने कहा कि यह संतोष की बात है कि इस वर्ष समय से कंबल वितरण शुरू हो गया है। वितरण में पूरी पारदर्शिता अपनाई गई है और प्रत्येक लाभार्थी को सूचीबद्ध किया गया है। उन्होंने लोगाें को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ हर स्तर पर सहयोग में खड़ी मिलेगी।

गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने कहा कि सरकार की सभी योजनायें गरीबों के लिए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, उज्जवल योजना सहित अन्य योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि सभी का उद्देश्य गरीबों की सहायता करना है। कार्यक्रम में सभी एडीएम समेत कई अफसर, कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें