फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडाराज खत्म, बना निवेश का माहौल-सीएम

Fri, 17 Nov 2017 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सीएम आदित्यनाथ योगी
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में अब गुंडाराज नहीं है। इसका सबसे बड़ा असर विदेशी निवेश पर पड़ा है। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के मुखिया बिल गेट्स शुक्रवार को लखनऊ आ रहे हैं। उनसे यूपी में निवेश पर चर्चा होगी। नीदरलैंड और थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल पहले ही यूपी में निवेश की इच्छा जता चुका है। आने वाला समय यूपी का होगा। बड़ी कंपनियां यहां निवेश करेंगी। रोजगार की ढेरों संभावनाएं विकसित होंगी। युवाओं को नौकरी के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


राप्ती नगर में आयोजित जनसभा में गुरुवार को उन्होंने मेयर और 33 पार्षद प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा और सपा, बसपा को निशाने पर लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने नगरीय क्षेत्र का समुचित विकास नहीं किया। नगर निगम और नगर निकायों में भाजपा का बोर्ड बना तो नगर निकायों का पूरा विकास होगा। बजट दिया जाएगा और हिसाब भी लिया जाएगा। अब भ्रष्टाचार नहीं होगा। भ्रष्टाचार, अपराध की वजह से ही उद्योगपति और व्यापारी प्रदेश से पलायन कर रहे थे। व्यापारियों को गुंडा टैक्स देना पड़ रहा था। यह सब सत्ता के संरक्षण में हो रहा था लेकिन अब ऐसा नहीं है। अपराधी, गुंडे यूपी छोड़कर भाग चुके हैं। जो जेल में हैं, वे बाहर नहीं आना चाहते। इसी वजह से निवेश का माहौल बना है। विदेशी कंपनियां निडर होकर निवेश करना चाह रही हैं।

उन्होंने बिजली आपूर्ति में सुधार को सरकार की उपलब्धि से जोड़ा और कहा कि मुख्यमंत्री बनते ही कुछ अफसरों ने उनसे सिर्फ गोरखपुर को 24 घंटे बिजली देने की बात कही, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। हमने कहा कि सभी जिला मुख्यालयों पर एक समान 24 घंटे बिजली दी जाए। इसका सख्ती से अनुपालन कराया जा रहा है। तहसील और ग्राम पंचायत स्तर पर भी पर्याप्त बिजली दी जा रही है। इसमें किसी तरह का भेदभाव नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें