फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी की चैंपियन बेटियों की फीस माफ

Thu, 02 Nov 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कर्नाटक में गोरखपुर की छह खिलाड़ियों ने क्रॉस कंट्री रेस जीता थ्‍ाा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कनार्टक के बेलगांव में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय क्रॉस कंट्री रेस मेेें पहला स्थान पाने वाली गोरखपुर यूनिवर्सिटी टीम की सभी छह महिला खिलाड़ियों की फीस यूनिवर्सिटी प्रशासन ने माफ कर दी है। विजेता टीम के आगमन की पूर्व संध्या पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ये एलान किया है। गुरुवार को चैंपियन बेटियों का शहर में गोरखधाम एक्सप्रेस से आगमन होगा।
विज्ञापन


महिला खिलाड़ियों को ये सौगात दिलाने की पहल शिक्षक संघ अध्यक्ष और क्रीड़ा परिषद केे वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो. विनोद सिंह ने की। उन्होंने इसका प्रस्ताव कुलपति के सामने रखा, जिसे कुलपति ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने क्रॉस कंट्री रेस की विजेता टीम की सदस्य डिंपल सिंह, फूलन पाल, विजय लक्ष्मी, किरण चौहान, बबिता निषाद और सुमन सिंह की फीस माफी की घोषणा कर दी।

आज होगा भव्य स्वागत और सम्मान
विजेता खिलाड़ियों का गुरुवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। प्रशासनिक भवन में भी उनका अभिनंदन किया जाएगा। इसके बाद क्रीड़ा परिषद भवन में आयोजित कार्यक्रम में महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें