गोरखपुर। सुरसागर संगीत संस्थान ने आरबी टैलेंट हंट का ग्रैंड फिनाले रविवार को निपाल क्लब में आयोजित किया। रंग बिरंगी रोशनी से नहाए मंच पर गायन और नृत्य के जरिए कलाकारों ने चमक बिखेरी।
प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 25 कलाकार शामिल हुए। सबसे पहले गायन की प्रतियोगिता हुई। इसमें मोनिका, आदर्श मौर्य, इलाहाबाद की श्वेता राय, गायत्री सुमन, अंजली गुप्ता, हरिओम, स्वाति श्रीवास्तव, शिवानी तिवारी, अंजलि गुप्ता, स्नेहलता, आर्यन और आलोक ने बेहतरीन गीतों की प्रस्तुति से सभी को झूमने पर विवश कर दिया। गायन प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में अवनींद्र कुमार एवं उमेश मिश्र मौजूद रहे। इसके बाद नृत्य प्रतियोगिता हुई। इसमें श्वेता, साक्षी, राज, निखिल, मिराज, श्रेयांशी, जूही, अभिषेक, आफरीन और सचिन यादव ने शानदार प्रस्तुति से सभी को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। निर्णायक मंडल में अरुंधति और धीरज श्रीवास्तव शामिल रहे।
इससे पहले पूर्व अतिथि शशि सुमन, अभय प्रताप सिंह, विजय शाही, संस्था की अध्यक्ष सुनीशा श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव आदि ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। सुमन वर्मा, निधि, शिखा, ईशा, सुनीता, प्रतिमा ने सरस्वती वंदना पेश की। बाल प्रस्तुति में सुनिधि श्रीवास्तव, ऐश्वर्या, आराध्या, इशिका, समृद्धि श्रीवास्तव, किशोरी, रुद्रांश रिद्धि एवं सिद्धि ने हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रभाकर पांडे, वसीम, कनक हरि, विकास राव, संदीप पांडेय, डॉ. शोभित श्रीवास्तव, निवेदित श्रीवास्तव, राखी बरनवाल, विकास भास्कर, त्रिपुरारी, इशिका, विशाल, गोविंद आदि मौजूद रहे।
‘अलबेला सजन’ पर थिरके लोग
म्यूजिक डायरेक्टर शशि सुमन ने ‘अलबेला सजन आयो रे’ गाकर लोगों को झूमा दिया। शशि सुमन ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को अपने हुनर का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। अंत में संस्था की संरक्षिका शिखा बिज ने शशि को स्मृति चिह्न भेंट किया।