गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के वाणिज्य विभाग के एम-काम तृतीय एवं प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित ‘नोवेटो फियेस्टो 2017’ का उद्घाटन करते हुए कुलपति विजय कृष्ण सिंह ने कहा कि अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य का अध्ययन जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उपयोगी है। निजी एवं सार्वजनिक वित्त व्यवस्था में इन दोनों विषयों का महत्वपूर्ण स्थान है। वर्तमान परिवेश में वाणिज्य का बहुत योगदान है जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं और उद्यमिता को बढ़ावा मिलता है।
कुलपति ने कहा कि वाणिज्य के विद्यार्थियों को सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक प्रयोग कर क्षेत्र का विस्तार करना चाहिए। व्यक्ति एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में वाणिज्य के सिंद्धांतों का अनुप्रयोग होता है। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागीय छात्राओं के द्वारा कुलगीत एवं सरस्वती वंदना से हुआ। विभागाध्यक्ष प्रो अवधेश कुमार तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में रुक्मिणी जायसवाल मिस फ्रेशर एवं हर्षित श्रीवास्तव को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। संचालन में आंचल, ज्योति, रिचा सिंह, दिप्ती निहारिका, ऐनान, सारांश, रिदिमा, पूजा, सीमा, प्रियंका की भूमिका रही। इस मौके पर विभाग के शिक्षक और विद्यार्थी मौज्ूाद रहे।