फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडमास्टर व शिक्षक की नियुक्ति निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। डॉ. अंबेडकर शिक्षा निकेतन जूनियर हाईस्कूल बशारतपुर में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक पद पर हुई नियुक्ति बीएसए ने निरस्त कर दी है। एडी बेसिक ने राणा प्रताप सूरज के शिकायती पत्र पर जांच कराई थी, जिसमें पाया गया कि पूर्व बीएसए ओमप्रकाश यादव ने विद्यालय में नियम विरुद्ध ये नियुक्तियां की थीं।
विज्ञापन

इसके पहले हरिहरपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में फर्जी नियुक्ति का मामला सामने आया था। पूर्व बीएसए ओपी यादव को इसके बाद सस्पेंड कर दिया गया था। डॉ अंबेडकर शिक्षा निकेतन के मामले में एडी बेसिक ने विद्यालय और नियुक्ति पत्रावलियों की जांच कराई, जिसमें पूर्व बीएसए ने प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक पद पर नियम के विरुद्ध नियुक्ति की थी। तत्कालीन प्रबंधक के पास नियुक्ति का अनुमोदन करने का अधिकार ही नहीं था। बीएसए राम सागर पति त्रिपाठी ने बताया कि एडी बेसिक के जांच आख्या के निर्देश पर नियुक्ति को गलत मानते हुए निरस्त कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें