फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच तहसीलों में बांटे कर्ज माफी के प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
जिले की पांच तहसीलों में शुक्रवार को विशेष कैंप लगाकर 15 हजार से ज्यादा किसानों को कर्ज माफी के सर्टिफिकेट दिए गए। इस दौरान बताया गया कि अब तक 120 करोड़ 81 लाख रुपये कर्ज माफ किए जा चुके हैं। सदर तहसील में शनिवार और बांसगांव में नौ अक्टूबर को कैंप लगाकर कर्ज माफी के सर्टिफिकेट बांटे जाएंगे।
विज्ञापन

जिले के 76,715 सीमांत एवं लघु किसानों का कर्ज माफ किया गया है। इन सबको तीन चरणों में प्रमाण पत्र मिलेंगे। पहला चरण 21 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरा किया था। दूसरे चरण में शुक्रवार को कैंपिरयरगंज, सहजनवां, गोला, चौरीचौरा और खजनी तहसील में प्रमाण पत्र बांटे गए। इसकी अगुवाई विधायक फतेह बहादुर सिंह, शीतल पांडेय, विपिन सिंह, संत प्रसाद ने सहित अन्य विधायकों ने की। मुख्य विकास अधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 15,148 किसानों को प्रमाणपत्र दिया गया। अब तक 28 हजार 683 किसानों को कर्ज माफी का प्रमाणपत्र दिया जा चुका है। बचे किसानों को तीसरे चरण में प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। प्रमाण पत्र बांटने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें