फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद की तैयारियों में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धान खरीद की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। धान खरीद के लिए 55 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। किसानों को खुद अपना पंजीयन कराना होगा। क्रय प्रभारियों को भी हर रोज ऑन लाइन फीडिंग करानी होगी। किसी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन ने पूरी पारदर्शिता बरतने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ विपिन राय ने बताया कि एक नवंबर से 28 फरवरी तक धान की खरीद होनी है। वैसे जिले में 55 क्रय केंद्र खोले जाने हैं। 35 क्रय केंद्र बनाए जा चुके हैं। जिले में 67,500 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य शासन से निर्धारित हुआ है। शासन स्तर से जारी वेबसाइट पर किसानों को अपना पंजीयन कराना होगा। कॉमन धान की खरीद प्रति क्विंटल 1550 रुपये की दर से होगी। ग्रेड ए श्रेणी का धान 1990 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। 15 रुपये प्रति क्विंटल किसानों को उतरवाई, छनाई और छंटाई का भी दिया जाएगा। केंद्र प्रभारियों को प्रत्येक दिन ऑनलाइन फीडिंग करानी होगी। केंद्र पर लैपटॉप, डॉटा केबल आदि की सुविधा दी जाएगी। जिले की आठ राइस मिलों को धान दिया जाएगा। यदि राइस मिल समय से चावल तैयार कर देंगी तो उन्हें सरकार की ओर से दस रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त दिया जाएगा। मिलरों के भी ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था है। जिले में 15000 मीट्रिक टन चावल भंडारण की व्यवस्था है। उसके बाद गीडा में चावल भंडारण कराया जाएगा। केंद्र प्रभारियों को समय से धान खरीद शुरू करने और केंद्र पर किसानों को शासन स्तर से प्रदत्त सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें