गोरखपुर। इंजीनियर्स डे पर दि इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियर्स की ओर से एमएमएमयूटी में सेमिनार का आयोजन किया गया। ‘द रोल आफ इंजीनियर्स इन डेवलपिंग इंडिया’ विषय पर एनई रेलवे के डीजीएमई पीएन राय ने कहा कि देश की तरक्की में इंजीनियरों की अहम भूमिका है। बेहतर इंजीनियरिंग से ही देश का सम्मान बढ़ता है। विशिष्ट अतिथि आईजी मोहित अग्रवाल ने देश के विकास में विशेषकर पुलिस विभाग में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। इसका एक नमूना पेश करते हुए डॉयल 100 के काम पर प्रकाश डाला।
सचिव सतीश सिंह ने संस्था की भारत में प्रगति पर चर्चा की। इंजीनियर एमडब्लू बेग ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में एबीआर मिश्रा, जेबी राय, वेद प्रकाश गुप्ता, ममता ठाकुर आदि मौजूद थीं। इसी क्रम में महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज में आयोजित सेमिनार में प्राचीन इतिहास विभाग के प्रभारी डॉ. सुबोध कुमार मिश्र ने कहा कि सूरत, नासिक, बड़ौदा, ग्वालियर, इंदौर, बीजापुर, धारवाड़, नागपुर और संागली आदि में जल आपूर्ति की समस्या का समाधान विश्वेश्वरैया की कुशल तकनीकी ज्ञान से ही संभव हो पाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. प्रदीप राव ने की।