फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम में भिड़े पूर्व पार्षद और जेई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। कार्यकाल खत्म होने के बाद भी पार्षदों के मन में अब तक अपने पद का गुमान बना हुआ है। पार्षद कक्ष से कुर्सी, टेबल हटाने से नाराज एक पूर्व पार्षद गुरुवार को नगर निगम के जेई से भिड़ गए। उन्हें काफी खरी-खोटी भी सुनाई। हालांकि बाद में दोनों ने घटना को सामान्य करार दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को पूर्व पार्षद रणंजय सिंह जुगनू नगर निगम के भाजपा पार्षद कक्ष में पहुंचे। वहां बैठने को कुर्सी तो थी, लेकिन टेबल हटा दिया गया था। इससे भड़के पूर्व पार्षद ने मेंटीनेंस प्रभारी जेई नर्वदेश्वर पांडेय को फोन कर आपत्ति जताई। कहा कि कार्यकाल खत्म होने के बाद ऐसा नहीं है कि हमारा नगर निगम में आना बंद हो जाएगा। ऐसे में जनप्रतिनिधियों के बैठने के लिए जो स्थान निर्धारित है, वहां से कुर्सी, टेबल हटाना सही नहीं है। इसके बाद नर्वदेश्वर ने वहां टेबल की व्यवस्था कराई। हालांकि पूर्व रणंजय सिंह और नर्वदेश्वर पांडेय दोनों ने गाली-गलौच जैसी किसी घटना से इंकार किया है। नर्वदेश्वर पांडेय ने कहा कि पूर्व पार्षद ने टेबल हटाए जाने पर आपत्ति जताई थी, यह जायज भी था। कक्ष में टेबल की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें