फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश ने आधे शहर को भिगोया

Tue, 22 Aug 2017 09:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। इसे देखकर लगा जैसे बाढ़ आ गई हो। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एक ओर जहां राप्ती के जलस्तर से शहर के लोगों की धड़कनें घट-बढ़ रही हैं, वहीं मंगलवार दोपहर में हुई झमाझम बारिश ने शहर के लोगों के होश उड़ा दिए। हालांकि बारिश का यह नजारा आधे शहर में ही देखा गया, लेकिन करीब दो घंटे तक हुई इस बारिश से शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव हो गया। इसे देखकर एकबारगी लगा कि शहर में बाढ़ आ गई हो।
विज्ञापन


मंगलवार को गोलघर, गीताप्रेस, रेती रोड, बक्शीपुर, जुबिली रोड, नक्खास, लालडिग्गी पार्क, साहबगंज, धर्मशाला, सूरजकुंड, तिवारीपुर समेत गोलघर के लालडिग्गी, मेडिकल कॉलेज, मोहद्दीपुर आदि इलाके में झमाझम बारिश हुई। वहीं नौसड़, रुस्तमपुर, चिल्मापुर समेत हाइवे के दक्षिण की तरफ बिलकुल सूखा पड़ा रहा। जिन-जिन इलाकों में बारिश हुई, वहां घुटनों तक पानी इकट्ठा हो गया। नालों की बेहतर ढंग से सफाई न हो पाने से पानी की निकासी में भी करीब पांच से छह घंटे लग गए। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि बुधवार को भी शहर के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें