फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली कूचों से तलाशेंगे बेहतर खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
ग्रामीण इलाकों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है, मगर इन्हें प्रतिभा दिखाने के लिए मंच नसीब नहीं होता है। इससे योग्य होने बाद भी खिलाड़ियों की प्रतिभा अंदर ही दम तोड़ देती है। अब खेल विभाग ऐसे खिलाड़ियों को गली और कूंचों से तलाश करेगा। इन्हें ट्रेनिंग देने के साथ ही खेल विभाग इनके रहने और खाने-पीने का भी बंदोबस्त करेगा। प्रदेश में पॉयलेट प्रोजेक्ट के तौर पर चयनित किए गए तीन स्थानों में गोरखपुर भी शामिल है।
विज्ञापन

खेल विभाग इसके लिए खास स्पोर्ट्स एकेडमी खोलने जा रही है, जहां इनको पढ़ाई के साथ ट्रेनिंग भी दी जाएगी। शुरूआत में खेल विभाग के हॉस्टलों की मदद ली जाएगी। इसके लिए खेल विभाग ने श्रमिक बाल कल्याण योजना के नाम से महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है। पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत हर शहर में 70 से 80 खिलाड़ियों को रखने के साथ पढ़ाई और ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी। इन्हें कक्षा छह से आठ में एडमिशन दिया जाएगा। इसकी निगरानी जिले के रीजनल स्पोर्ट्स अधिकारियों पर होगी।
विज्ञापन


वर्जन
शासनादेश के बाद खिलाड़ियों को गोरखपुर में रखने के लिए तीन स्थानों को चिह्नित किया गया है। इसकी रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है।
- एके पांडेय, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें