फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन लूट मे असफल होने पर छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
ऑटो से पति के साथ जा रही महिला सिपाही की चेन लूटने में असफल होने पर बदमाश उसका पीछा उससे छेड़खानी करने लगे। महिला सिपाही का पति भी लखनऊ सीबीसीआईडी में सिपाही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पादरी बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक कुशीनगर के अहिरौली थानाक्षेत्र निवासी सिपाही दंपती शनिवार शाम ट्रेन से गोरखपुर पहुंचे थे। रेलवे स्टेशन से ऑटो रिजर्व कर वह घर जा रहे थे। गीता वाटिका के पास बाइक पर सवार दो युवकों ने महिला सिपाही की चेन लूटने की कोशिश की। असफल होने पर ऑटो के समानांतर चलते हुए महिला पर फब्तियां कसने लगे। शोहदों की हरकत देख चालक तेज रफ्तार में ऑटो चलाते हुए पादरी बाजार पुलिस चौकी पहुंच गया। चौकी इंचार्ज उस समय पुलिस चौकी में ही मौजूद थे। सिपाही दंपती ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद चौकी इंचार्ज ने सिपाहियों के साथ पीछा कर दोनों शोहदों को पकड़ लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें