फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को लेने ससुराल आए युवक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजुरी। पनियरा थाना क्षेत्र के डिगुरी गांव करमहियां टोले पर मायके आई पत्नी को वापस लेने ससुराल आए युवक से मारपीट में दो लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी पनियरा में लाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के गुलरिहा थाना क्षेत्र के खुटहन गांव निवासी बुधिराम निषाद (22) की डिगुरी गांव के करमहिया टोले पर सीताराम निषाद के यहां इनकी ससुराल है। बुधिराम निषाद की पत्नी रिंकी अपनी बीमार मां को देखने आई थी। पत्नी के मायके आने से नाराज बुधिराम मंगलवार की सुबह सात बजे ससुराल पहुंचा और अचानक बीवी को पीटने लगा। वह उसे तुरंत घर चलने को कह रहा था। ससुर सीताराम ने इसका विरोध किया तो मामला बढ़ गया। सभी आपस में लड़ने लगे। मारपीट की इस घटना में बासमती (26) पत्नी हरिहर घायल हो गई। साथ ही बुधिराम निषाद को भी चोटें आईं। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा ले जाया गया। यहां से बासमती की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से पनियरा थाने में तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष पनियरा सुधीर सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें