फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों से धोखाधड़ी में चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। विदेश भेजने के नाम पर 42 बेरोजगार युवकों से लाखों रुपये लेकर भागने वालों में से चार के खिलाफ तुर्कपट्टी थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले से जुड़े दो लोगों को थाने में लाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के राजेश्वर पांडेय मेमोरियल महाविद्यालय के सामने एक संस्था खोली गई है। इस कंपनी ने बेरोजगार युवकों को बकायदा ट्रेनिंग और टेस्ट लेकर विदेश भेजने का दावा किया था। इसके झांसे में आकर क्षेत्र के करीब 42 युवकों ने पहले ट्रेनिंग और टेस्ट दिया। कंपनी ने सभी युवकों से 50-50 हजार रुपये प्रवेश के नाम पर ले लिया। पिछले दिनों सभी को बीजा देकर कहा गया कि 19 जुलाई को पासपोर्ट और फ्लाइट का टिकट दिया जाएगा। युवक जब दिल्ली पहुंचे तो वहां कंपनी से जुड़ा कोई नहीं मिला। दिया गया मोबाइल नंबर भी बंद मिला।
शुक्रवार को सभी युवक मायूस होकर घर लौटे और शनिवार को कंपनी के दफ्तर पहुंचे, लेकिन वहां ताला लगा था और सभी कर्मचारी गायब थे। युवकों कंपनी से जुड़े लोगों के खिलाफ तहरीर देने तुर्कपट्टी थाने में पहुंचे। शनिवार की देर शाम तुर्कपट्टी पुलिस ने पप्पू, विनोद सिंह, आलम, अभय नाम के चार युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ नीरज शाही का कहना था कि चार व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। मामले से जुड़े दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें