फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 सितंबर तक बोर्ड परीक्षा के लिए करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि निर्धारित कर दी है। 20 सितंबर तक परीक्षा आवेदन पत्र और शुल्क जमा करना होगा। इस बाबत डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने समस्त प्रधानाचार्यों को परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने का निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि संस्था के प्रधानाचार्य हाईस्कूल व इंटर के विद्यार्थियों का परीक्षा शुक 20 अगस्त तक प्राप्त करेंगे। संस्था के प्रधानाचार्य समस्त अर्ह छात्र छात्राओं के प्राप्त परीक्षा शुल्क एक मुश्त चालान के माध्यम से 25 अगस्त तक कोषागार में जमा करेंगे। प्रधानाचार्य कोषागार में जमा किए गए परीक्षा शुल्क की सूचना और छात्र छात्राओं के शैक्षिक विवरणों को परिषद की वेबसाइट पर छह सितंबर तक आनलाइन अपलोड करेंगे। बताया कि 20 अगस्त के पश्चात प्रति छात्र 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में 15 सितंबर तक जमा किया जा सकता है। विलंब शुल्क के साथ जमा परीक्षा शुल्क की सूचना तथा छात्र छात्राओं के शैक्षिक विवरण वेबसाइट पर आनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर को रात 12 बजे तक है। उन्होंने समस्त प्रधानाचार्यों को निर्धारित तिथि के अंदर परीक्षा आवेदन पत्र और शुल्क जमा करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही चेतावनी दी है कि अगर निर्धारित तिथि में परिषद की वेबसाइट पर छात्र छात्राओं केे वितरण और शुल्क जमा नहीं होता है और कोई परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित होता है तो उसकी सारी जिम्मेदारी प्रधानाचार्य की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें