अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
जिला व महिला अस्पताल के साथ ही जिले की सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाइयों के डाटा की जानकारी ऑनलाइन मिलेगी। इस दिशा में महकमे ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर इलेक्ट्रिक डिस्प्ले सिस्टम लगाने का फैसला लिया है। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र के ड्रग स्टोर में दवाइयों का पूरी विवरण आसानी से देखा जा सकेगा। इस सुविधा को ऑनलाइन करने की भी योजना है। इसके शुरू होने से घर बैठे दवाओं की जानकारी के साथ ही केंद्रों पर आने वाले मरीजों और तीमारदारों को दवाओं की उपलब्धता आसानी से पता चल सकेगी।
एसआईसी ने शासन को लिखा पत्र
जिला अस्पताल के एसआईसी डीके सोनकर ने ड्रग विभाग से पिछले दिनों 20 लाख रुपये से खरीदी गई दवाओं का विवरण मांगा था। विभाग के कर्मचारी इसका कोई डाटा उपलब्ध नहीं करा सके। इसी के बाद उन्होंने स्वास्थ्य महानिदेशक को इस संबंध में पत्र लिखा।