फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जमाफी के लिए डीएम की अगुवाई में बनेगी कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर जिले के अफसरों को किसानों की कर्जमाफी योजना से जुड़ी तैयारियों की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में 86 लाख लघु एवं सीमांत किसानों के 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया जाएगा। इसके क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर पर मुख्य सचिव, मंडल स्तर पर कमिश्नर और जिले स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका जिला स्तर की कमेटी की है। यह किसानों के कर्ज माफी के बारे महत्वपूर्ण निर्णय लेगी।
विज्ञापन

इस दौरान अपर मुख्य सचिव ने बताया कि किसानाें की शिकायतों के निस्तारण के लिए जिला स्तर एवं तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा और लाभ पाने वाले किसानों को कैंप लगाकर प्रमाण पत्र दिया जाएगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कमिश्नर अनिल कुमार, सीडीओ अनुज सिंह समेत कृषि और बैंक के कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें