फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध विक्रेताओं पर कार्रवाई पर भड़की यादव महासभा

विज्ञापन
दुग्‍ध व्यापारियों के समर्थन में प्रदर्शन करते यादव विकास महासभा के सदस्य। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
दूध विक्रेताओं पर कार्रवाई के खिलाफ मैदान में उतरी यादव विकास महासभा ने मंगलवार को नगर निगम के लक्ष्मीबाई पार्क में धरना दिया। एकाएक भीड़ जुटने लगी तो प्रशासन ने स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने 11 दूध विक्रेताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए चेतावनी दी है कि भविष्य में अगर उत्पीड़न किया गया तो महासभा सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।
विज्ञापन

इसी बीच मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने दूध विक्रेताओं की सारी बातें सुनीं। यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार ने मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने बताया कि दूध विक्रेता पूरे शहर में दूध की मांग को पूरा करते हैं। प्रशासन उन्हें किसी प्रकार की मदद की बजाय उल्टे प्रताड़ित कर रहा है। मजिस्ट्रेट ने उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। इस दौरान विजय कुमार यादव, राज बहादुर, मनोज यादव, अखिलेश यादव, पढ़ोई यादव, उदय चंद, लाल चंद, बलदेव, राम मिलन, बालेश्वर, सुनील यादव, शंकर, रामचंद्र यादव, हरि यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें