फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी में सुनवाई आज, आफिसर तलब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। आमी, राप्ती, रामगढ़ताल में गंदा पानी और कूड़ा गिराने के मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में 28 जून को सुनवाई होनी है। इसे लेकर एनजीटी ने नगर निगम, गीडा, जल निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों को तलब किया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एसबी सिंह दिल्ली रवाना हो चुके हैं और अपने साथ वह प्लांट न लगाने पर उद्योगों को दिए गए नोटिस आदि कार्रवाई के दस्तावेज भी साथ ले गए हैं।
आमी, राप्ती और रामगढ़ताल में गंदा पानी गिराने वाले उद्योगों के खिलाफ गोरखपुर की मीरा शुक्ला ने 2014 में एनजीटी में याचिका दायर की थी, जिस पर सख्ती दिखाते हुए एनजीटी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
77 इंडस्ट्रीज को नोटिस
एनजीटी के सख्त होने के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रदूषण फैलाने के चलते गीडा की 60 और इंडस्ट्री को कारण बताओ नोटिस दिया है। इससे पहले 17 इंडस्ट्रीज को कारण बताओ नोटिस जारी हुए थे। इसके बाद यह संख्या अब 77 हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें