फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर की जमीन को लेकर मारपीट में छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना के ईटहिया में मंदिर की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची 100 नंबर पुलिस ने दोनों पक्षों से कई लोगों को थाने पहुंचाया। खबर लिखे जाने तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। ग्राम सभा ईटहिया में ग्राम सभा की जमीन में कई वर्ष पुराना मंदिर स्थित है। मंदिर के बगल में ही यज्ञशाला भी है। जिसके बगल में जगनरायन की जमीन है। वह अपनी जमीन में नींव चला रहे थे। नींव यज्ञशाला और मंदिर की जमीन में बढ़ रही थी। गांव के ही महातम ने मना किया। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों से तारा देवी, शीला देवी, मेवाती, वीरेंद्र सहित अन्य को हल्की चोट लगी है। एसओ पुरंदरपुर विनोद कुमार राव ने तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


60 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार
कोल्हुई। कोल्हुई पुलिस ने दो लोगों को 60 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रविवार को कोल्हुई पुलिस ने पूर्णवासी और मटेलू निवासी जंगल गुल्हरिया को 60 लीटर कच्ची शराब के साथ गांव से ही गिरफ्तार कर 60 आबकारी एक्ट के तहत जेल भेज दिया।

जमीन विवाद में मारपीट, पांच घायल
फरेंदा। जंगल जोगियाबारी में रविवार को दिन में बारह बजे जमीनी विवाद को लेकर दों पक्षों में मारपीट हों गई। जिसमें रामअचल, नंदलाल, कौशिल्या, चंद्रकला व रामचंदर कों गंभीर चोटे आयी हैं। सभी घायलों कों इलाज कें लिए घर वालों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गये। जहां पर सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के वाद तीन लोगों को जिला अस्पताल कें लिए रेफर कर दिया गया। मारपीट की सूचना पुलिस कों दे दी गई है।
विज्ञापन


शांतिभंग में 5 के खिलाफ कार्रवाई
बृजमनगंज। थाना बृजमनगंज पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न गांव निवासी कुल 5 लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र राय ने बताया कि क्राइम कण्ट्रोल में बृजमनगंज पुलिस तत्पर है। रविवार को फूलचन्द निवासी फुलमनहा, अब्दुल सलाम व अजित सहनी निवासीगण बचगंगपुर एवं सहजनवा निवासी कुलदीप व पवन को शांति भंग में गिरफ्तार कर धारा 151 के तहत जेल भेज दिया गया।

जमीन विवाद में मारपीट, महिला घायल
बृजमनगंज। थाना क्षेत्र बृजमनगंज के ग्राम सभा बचगंगपुर में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक 40 वर्षीय महिला घायल ही गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। थाना क्षेत्र बृजमनगंज के ग्राम सभा बचगंगपुर के टोला नरायनजोत में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस मारपीट में लगभग 40 वर्षीय हमीदुन निशा पत्नी शौकत घायल हो गई। इस मामले में थानाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र राय ने बताया की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस मामले में दो आरोपियतों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें