फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से यात्रियों के लिए खुल जाएगा नया टर्मिनल

Tue, 13 Jun 2017 08:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
विज्ञापन
गोरखपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल बुधवार को यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। दो दिवसीय दौरे पर शहर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजे टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा भी रहेंगे। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस टर्मिनल में एक साथ सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इसका निर्माण इस तरह कराया गया है कि भविष्य में अगर टर्मिनल का विस्तार किया गया तो तोड़-फोड़ नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


सीएम उद्घाटन कार्यक्रम में सुबह 11 बजे से 12 बजे तक रहेंगे। एयरपोर्ट से ही वह दोपहर 12 बजे हेलीकाप्टर से कैंपियरगंज के लिए रवाना हो जाएंगे। दोपहर 12.20 बजे से 1.35 बजे तक वह हरनामपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान डॉ अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण के साथ ही वह सभा को भी संबोधित करेंगे। दोपहर 1.55 बजे वह गोरखपुर एयरपोर्ट आ जाएंगे और 2.05 से 3.05 बजे तक तारामंडल रोड स्थित शाही ग्लोबल हास्पिटल में सुपर स्पेशिलिटी सेवा का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 3.20 बजे से गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में यूनिवर्सिटी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वह वहां 4.30 बजे तक रहेंगे। 4.50 बजे वह गोरखनाथ मंदिर पहुंच जाएंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन सुबह 9.30 बजे वह मंदिर में आयोजित योग शिविर का उद्घाटन करेंगे। सुबह 11 बजे तक वह इस कार्यक्रम में रहेंगे। इसके बाद करीब तीन घंटे का उनका समय आरक्षित रखा गया है।

दरभंगा भी जाएंगे सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित योग कार्यक्रम में शरीक होने के बाद दोपहर दो बजे वहां से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां से 2.25 बजे राजकीय वायुयान से बिहार के दरभंगा के लिए रवाना हो जाएंगे। मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ वहां जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


फरियाद भी सुन सकते हैं योगी
दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को गोरखपुर आ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ 15 जून की सुबह मंदिर में फरियादियों की फरियाद भी सुन सकेंगे। योग कार्यक्रम के पहले करीब दो घंटे तक का उनका समय आरक्षित रखा गया है। उधर मंदिर और जिला प्रशासन ने भी इस बाबत तैयारी कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें