फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी भी चल रहीं 64 अनफिट स्कूल बसें

Fri, 26 Feb 2016 08:47 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग की ओर से नोटिस भेजने के बावजूद जिले में अब भी 64 अनफिट स्कूल बसें चल रही हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में परिवहन अधिकारियों के साथ बैठक में इसकी जानकारी होने पर डीएम ने कार्रवाई का आदेश दिया है। उन्होंने परिवहन विभाग की चार चेकिंग टीमें बनाने और स्कूलों में जाकर अनफिट बसों को संबंधित थाने में बंद करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जिले में लगभग 830 स्कूल बसें चल रही हैं। आठ फरवरी को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की बैठक के दौरान डीएम ओएन सिंह ने एआरटीओ प्रवर्तन से स्कूली बसों की ‘सेहत’ जांचने का सबूत मांगा था। जांच में 117 स्कूल बसें ऐसी मिली जिनका फिटनेस फेल हो चुका है। लेकिन स्कूल प्रबंधन ने अभी तक बसों का फिटनेस टेस्ट नहीं करवाया है। जिन स्कूल बसों की फिटनेस फेल हो गई थी उन्हें परिवहन विभाग की तरफ से नोटिस भी भेजा गया था। बावजूद इसके अभी भी 64 बसें ऐसी है जो बिना फिटनेस दौड़ रही है।
शुक्रवार को डीएम ओएन सिंह ने परिवहन अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। बैठक में अनफिट बसों के चलने की जानकारी होने पर वह खासे नाराज हुए।
विज्ञापन


बड़हलगंज रूट पर चेकिंग का निर्देश
डीएम ओएन सिंह ने बड़हलगंज रूट पर चल रही डग्गामार बसों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाने का भी निर्देश दिया। इस रूट पर लगभग 30 से 40 डग्गामार वाहन चल रहे है। इसकी शिकायत परिवहन निगम ने की थी।
विज्ञापन


चेतावनी देने के बावजूद स्कूल प्रबंधन लगातार बच्चों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। शनिवार से स्कूल बसों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
डॉ. एके गुप्ता, आरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें