अवस्थापना समिति की बैठक में नगर निगम की 13 योजनाओं को स्वीकृति दी गई। तकरीबन 5.31 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्य किया जाएगा। शहर के तीन चौराहों के सौंदर्यीकरण समेत कई बहु प्रतीक्षित निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई। मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने बताया कि इन कामों की स्वीकृति के बाद कई इलाकों की समस्या हल हो जाएगी।
स्वीकृत प्रमुख निर्माण कार्य
बेतियाहाता चौराहा, शास्त्री चौक और अंबेडकर चौराहा का सौंदर्यीकरण - 63.52 लाखसंतोषनगर इंडस्ट्रियल एरिया का हॉटमिक्स प्लांट से सड़क निर्माण- 33.78 लाखगोरखनाथ इंडस्ट्रियल एरिया में सोनौली मार्ग तक सड़क निर्माण- 1.44 करोड़दाउदपुर वार्ड में चंपादेवी पार्क तक सड़क निर्माण- 35.20 लाखमहादेवपुरम में सड़क निर्माण- 47.90 लाखएचएन सिंह चौराहा के पास सड़क का उच्चीकरण- 47.20 लाखराजेंद्र नगर वार्ड में नाली एवं सड़क निर्माण- 4.78 लाख रुस्तमपुर वार्ड में आजाद चौक से दुर्गा मंदिर तक सड़क निर्माण- 53.35 लाखपीएसी बिछिया के पास सड़क निर्माण- 31.48 लाख