फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 4.55 लाख अन्नदाता की जय

Sat, 02 Feb 2019 12:06 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
budget
विज्ञापन
गोरखपुर। अंतरिम बजट में तोहफे का लाभ जिले के 4.55 लाख 585 किसानों को मिलेगा। केंद्र सरकार ने जो मानक तय किया है, उसके मुताबिक जिले के 20 विकासखंडों के इन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलेगा। इनके बैंक अकाउंट में छह हजार रुपये सालाना भेजे जाएंगे। पशुपाल, मत्स्य पालन पर ब्याज में दो फीसदी की छूट का लाभ भी किसान उठा सकेंगे। गो-पालन की कामधेनु योजना से किसानों को आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

खेती का क्षेत्रफल किसानों की संख्या खेती का कुल रकबा (हेक्टेयर में)

0-50 हेक्टेयर 325598 85094
विज्ञापन

0.50-1.00 हेक्टेयर 85766 56195
1-2 हेक्टेयर 44221 60765

ये हैं विकासखंड

पाली, सहजनवां, पिपरौली, जंगल कौड़िया, चरगांवा, भटहट, पिपराइच, सरदारनगर, खोराबार, ब्रह्मपुर, कौड़ीराम, बांसगांव, उरुवा, गगहा, खजनी, बेलघाट, गोला, बड़हलगंज, कैंपियरगंज और भर्रोहिया।
 

किसानों की बात

बजट में छोटे रकबे वाले किसानों की सुध पहली बार ली गई है। गरीब किसान के लिए छह हजार रुपये बहुत हैं। कृषि ऋण माफी का लाभ कुछ किसानों को मिल पाता है। यूरिया का दाम कम हुआ है। अब डीएपी का दाम भी कम करना चाहिए। - मृत्युंजय कुमार शाही, देवीपुर सरदारनगर
विज्ञापन


हर किसान के बैंक खाते में रकम भेजने का फैसला ऐतिहासिक है। रकम कुछ कम है लेकिन इसका लाभ किसानों की बड़ी आबादी को मिलेगा। पशुपालन, मत्स्य पालन और गोपालन के जरिए किसानों के आय बढ़ाने के इंतजाम भी किए गए हैं। - रामसमुझ मौर्य, रायगंज बाजार खोराबार

बजट में किसानों को दी गई मदद की रकम काफी कम है। इसे 16 हजार किया जाना चाहिए था। खाद, बीज, खेत की जुताई और सिंचाई महंगी हो गई है। एक सीजन की फसल पर ही काफी लागत आती है। इस रकम से बड़ी राहत नहीं मिलेगी। - रमेश, तालकंदरा खोराबार

पिछली सरकारों ने किसानों को वोट बैंक समझा और इस्तेमाल किया। पहली बार केंद्र ने गरीब किसानों की फिक्र की। सरकार की ओर से भेजी जाने वाली निर्धारित रकम से किसानों को काफी सहूलियत होगी। कम जोत वाले किसानों को हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा। - इंद्रजीत, तुर्कवलिया
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें