गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के महिला मेडिसिन वार्ड स्थित इको विभाग में शॉर्ट सर्किट से शुक्रवार को आग लग गई। धुआं वार्ड में फैल गया। जानकारी मिलने पर मेडिकल कॉलेज के अफसर और बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। वार्ड की विद्युत आपूर्ति बंदकर फायर एक्टींग्विशर की मदद से आग बुझाई गई। कर्मचारियों की तत्परता से बड़ा हादसा बच गया।
हादसा दिन में करीब 12 बजे के आसपास हुआ। आग विभाग में एक मशीन के स्टेबेलाइजर में लगी थी। घटना के समय वार्ड में करीब 45 मरीज और उनके तीमारदार मौजूद थे। सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों ने तत्काल सभी को मौके से हटाकर आग पर काबू पाया।