फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बीड़ी जलाइले जिगर से पिया...’ से सुखविंदर ने महफिल लूटी

Sat, 12 Jan 2019 12:07 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
महोत्सव में गायक सुखविंदर ने अपने गीतों से समा बांध दिया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। बॉलीवुड के मशहूर गायक सुखविंदर सिंह ने गोरखपुर महोत्सव की पहली रात अपने नाम कर ली। सुखविंदर ने अपने गीतों से पांडाल में बैठे लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। सुखविंदर के स्टेज पर पहुंचने पर पांडाल में मौजूद लोगों ने भी तालियां और सीटी बजाकर जोरदार स्वागत किया। दो घंटे से अधिक देर तक मंच पर रहे गायक ने लोकप्रिय गानोें से लोगों को सम्मोहित सा कर दिया।
विज्ञापन

सुखविंदर शुक्रवार की रात लगभग 8.30 बजे स्टेज पर पहुंचे।

उससे पहले बालीवुड गायक को लाइव देखने-सुनने को बेताब लोग लगातार शोर मचाकर सुखविंदर को स्टेज पर बुलाने की मांग कर रहे थे। सुखविंदर ने स्टेज पर पहुंचते ही जैसे ‘आजा आजा दिल निचोड़े...’ गीत के बोले छेड़े पांडाल में मौजूद युवा झूम उठे। ‘चल छइयां छइयां छइयां छइयां...’ गीत पर भी खूब सीटियां बजीं। ‘मरजानी मरजानी...’ गाकर सुखविंदर ने युवाओं को मगन कर दिया। सुखविंदर ने जब ‘ओ हसीना ओ नीलम परी...’ गाया तो तमाम युवा झूमते नजर आए। इसके बाद उन्होंने ‘दिल में मेरे है दर्द-ए-डिस्को...’ गाकर कार्यक्रम को बुलंदी पर पहुंचा दिया। इसके बाद ‘बीड़ी जलाइले जिगर से पिया...’ के बोल गूंजे तो युवाओं का हुजूम एक बार फिर जोश से सीटियां बजाने लगा। सुखविंदर सिंह ने ‘जय हो...’ गाना शुरू किया तो पूरे पांडाल में लोग देशभक्ति से लबरेज हो गए। ‘उड़ी उड़ी जाय...’ गीत गाने से पहले सुखविंदर ने अपना साथ देने के लिए कुछ युवा और बच्चों को मंच पर बुला लिया। पांडाल में पूरे समय सुखविंदर-सुखविंदर का शोर गूंजता रहा। लोग उसे पास से देखने और आटोग्राफ लेने के बेताब नजर आए। प्रशंसकों को नियंत्रित करने में पुलिस बल को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें