फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गोरखपुर से बंगलूरू के लिए सीधी विमान सेवा

Mon, 19 Nov 2018 01:14 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
flight
विज्ञापन
गोरखपुर। विमान से बंगलूरू की यात्रा के लिए अब लखनऊ जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नए साल के पहले सप्ताह से गोरखपुर से बंगलूरू की सीधी विमान सेवा शुरू हो रही है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी से मंजूरी मिलने के बाद सात जनवरी से शुरू हो रही इस सेवा के लिए इंडिगो ने बुकिंग शुरू कर दी है।
ट्रेन से गोरखपुर से बंगलूरू जाने में 50 घंटे का समय लगता है। विमान सेवा शुरू होने से यह यात्रा महज 2.35 घंटे में पूरी हो जाएगी। बंगलूरू से सुबह 9:40 बजे की फ्लाइट दोपहर में 12:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

वहीं गोरखपुर से 1:05 बजे की फ्लाइट अपराह्न 3:40 बजे बंगलूरू पहुंचेगी। इंडिगो की 6ई 132 बोईंग विमान में एक साथ 180 यात्री उड़ान भर सकेंगे। इसका शुरूआती किराया महज 3500 रुपये होगा। जो करीब-करीब उतना ही है जितना ट्रेन से द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित का किराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें