फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगो के साथ
विज्ञापन

::::::::::::::::::::
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आज
एमपी कृषक इंटर कॉलेज और एमपी पीजी कॉलेज, जंगल धूसड़ में हैं परीक्षा केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। ‘अमर उजाला’ की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को गोरखपुर में दो केंद्रों पर कराई जाएगी। महाराणा प्रताप कृषक इंटर कॉलेज, जंगल धूसड़ में कक्षा नौ और दस के विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं एमपी पीजी, कॉलेज जंगल धूसड़ में ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र होगा। प्राचार्य डॉ. प्रदीप राव ने बताया कि 90 मिनट की परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होगी। परीक्षार्थियों को अनिवार्य रूप से सुबह 10:30 बजे तक केंद्रों पर पहुंचना होगा। छात्रवृत्ति परीक्षा में 1900 से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होंगे।

प्रवेशपत्र न रहने पर भी दे सकते हैं परीक्षा
प्रवेशपत्र में किसी तरह की दिक्कत हो तो भी घबराने की जरूरत नहीं है। जिन विद्यार्थियों का नाम और रोल नंबर जारी है, वे अपने स्कूल का फोटोयुक्त पहचान पत्र लेकर आएं। फिर वे परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन


प्रवेशपत्र डाउनलोड करने का विकल्प
आप अगर अपने ई मेल आईडी से प्रवेश पत्र नहीं निकाल पा रहे हैं तो लिंक www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2018 पर जाएं। निर्देशों का पालन करें। पहले खाने में ई मेल आईडी डालें और नीचे वाले खाने में अपना वह मोबाइल नंबर डालें, जो ऑनलाइन आवेदन फार्म भरते समय दिया था। उसे सेलेक्ट करके प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


दृष्टिबाधित परीक्षार्थी राइटर के साथ आएं
जिन केंद्रों पर दृष्टि बाधित विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरे हैं, वे अपने साथ राइटर लेकर आएं। राइटर उनसे एक कक्षा नीचे का होना चाहिए। राइटर को अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें