फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नेह के पर्व पर बहनों को सीएम का तोहफा

Mon, 27 Aug 2018 02:40 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
सीएम ने बस रवाना किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को रक्षाबंधन पर दो विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें एक एसी और एक साधारण बस थी। पर्व पर प्रदेश में महिलाओं को बसों नि:शुल्क यात्रा की छूट दी गई।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी। कहा कि आज की उपभोक्तावादी संस्कृति में स्नेह पर्वों का महत्व और बढ़ जाता है। प्रदेश सरकार ने इसे देखते हुए हर बहन के लिए नि:शुल्क यात्रा की व्यवस्था की, जिससे कोई भी बहन अपने भाई के पास आराम से पहुंच सके। परिवहन निगम की सभी बसों में यह सुविधा 24 घंटे के लिए दी गई है।

उन्होंने कहा कि पर्व की मान्यता और परंपरा का ख्याल रखना सभी की जिम्मेदारी है। जिन बसों को मंदिर से रवाना किया गया। इसमें एक देवरिया तथा दूसरी सोनौली की थी। परिवहन विभाग के विशेष सचिव वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि 24 घंटे तक पूरे प्रदेश में महिलाएं चाहे जिस बस से यात्रा करें उनसे किराया नहीं लिया जाएगा, जबकि उनके साथ सफर करने वाले पुरुष और बच्चों का किराया लिया जाएगा। यह सौगात सीएम के सौजन्य से दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें