फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की रैली की तैयारियां जानेंगे मुख्यमंत्री

Wed, 27 Jun 2018 01:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को लखनऊ से सीधे मगहर संतकबीरनगर पहुंचेंगे और दोपहर बाद 3:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम, रैली की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वह करीब दो घंटे तक मगहर में रहेंगे, फिर गोरखपुर आ जाएंगे।
विज्ञापन


तीन दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री बुधवार को गोरखपुर आएंगे। बृहस्पतिवार को वह गोरखपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे, फिर प्रधानमंत्री के साथ ही मगहर रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री के साथ रैली करेंगे, फिर दोपहर 12:50 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट आ जाएंगे। प्रधानमंत्री के नई दिल्ली जाने के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। देरशाम 5:50 बजे महाराणा प्रताप कन्या इंटर कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाएंगे, फिर लखनऊ रवाना होंगे।

गुरु गोरखनाथ का दर्शन करेंगे डॉ. महेश शर्मा

गोरखपुर। केंद्रीय संस्कृति, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा बुधवार को गोरखपुर आएंगे। वह दोपहर बाद 3:45 बजे गोरखनाथ मंदिर जाएंगे और गुुरु गोरखनाथ का दर्शन करेंगे। बृहस्पतिवार को सुबह 9:30 बजे डॉ. शर्मा मगहर जाएंगे। वहां प्रधानमंत्री की रैली में हिस्सा लेंगे। दोपहर 1:30 बजे फिर गोरखनाथ मंदिर आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें