फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस ने कराया 49.5 डिग्री का एहसास

Tue, 26 Jun 2018 02:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
TEMPRATURE - फोटो : file photo
विज्ञापन
गोरखपुर। भले ही सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम रहा, लेकिन वातावरण में 60 से 86 प्रतिशत के बीच नमी से हीट इंडेक्स (ऊष्मांक) 49.5 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को भी गर्मी से राहत के आसार कम हैं। हालांकि जिले में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन


सोमवार को पूरे दिन पुरवा हवा चली। लिहाजा वातावरण में काफी नमी रही। इस वजह से सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक हीट इंडेक्स 40.6 से 49.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। हवा में भयंकर नमी के कारण कूलर ने भी काम नहीं किया। लोगों को न बाहर और न ही घर में गर्मी से चैन मिला।

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि मंगलवार को भी बहुत राहत की उम्मीद नहीं है। सुबह पुरवा हवा चलेगी और दोपहर बाद हवा का रुख पछुआ हो जाएगा। उमस भरी गर्मी रहेगी। वातावरण में नमी बढ़ने से संभव है कि गोरखपुर जिले में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो।

बिहार तक पहुंचा मानसून

मानसून बिहार के सुपौल तक पहुंच चुका है। पश्चिमी असम के ऊपर करीब 3000 फीट की ऊंचाई पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से पुरवा हवा गंगा के मैदानी इलाकों में चल रही है तथा आगे जोर पकड़ेगी। मानसून के मजबूती से सक्रिय होने की संभावना बढ़ गई है। गोरखपुर में इसके 27 जून तक पहुंचने की संभावना है। 28-29 जून को मानसून पूर्वांचल पर पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें