फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा नदी में चचेरे भाई डूबे, एक की जान गई

Fri, 25 May 2018 11:33 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
कूड़ा नदी में डूबे हुए चचेरे भाइयों की तलाश करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोहांस बाजार (सिद्धार्थनगर)। उसका थाना क्षेत्र के ग्राम उचहरिया में ननिहाल गए दो चचेरे भाई कूड़ा नदी में डूब गए। एक भाई की लाश मिल गई है। दूसरे का अभी तक पता नहीं चल पाया है। गोताखोर नदी में उसकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर के मोहल्ला गांधीनगर नगर निवासी रामू विश्वकर्मा (15) और चिंटू विश्वकर्मा (13) उसका थाना क्षेत्र के ग्राम उचहरिया में अपने ननिहाल आए हुए थे। शुक्रवार शाम चार बजे दोनों गांव के अन्य लड़कों के साथ कूड़ा नदी में नहाने गए। इस दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। शोर सुनकर कुछ युवकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

लोगों ने घटना की सूचना उसका थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रामू का शव बरामद कर लिया। देर रात तक चिंटू का पता नहीं चल पाया था। गोताखोर उसकी तलाश में लगे हुए थे। रामू कक्षा नौंवी का छात्र था, जबकि चिंटू कक्षा छह में पढ़ता है। मौके पर उसका थाना प्रभारी रामअशोक यादव, ग्राम प्रधान पंकज विश्वकर्मा, हल्का सिपाही अमरनाथ, अनिल लाल, महेंदर, नागेंद्र, विनोद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें