फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किशोरियों ने खाया जहर, एक की मौत

Sat, 24 Feb 2018 11:31 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ और खेसरहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम दो किशोरियों ने जहर खा लिया। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान एक किशोरी ने दम तोड़ दिया। दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल कर्मियों की सूचना पर सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी शबाना (17) पुत्री सफीउल्लाह ने शुक्रवार की देर शाम जहर खा लिया। तबीयत खराब होने के बाद परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां लगभग एक घंटे तक चले उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दूसरा मामला खेसरहा थाना क्षेत्र के सुपौली गांव का है। गांव निवासी सकीना (17) पुत्री अब्दुल रहमान ने रात करीब 11 बजे जहर खा लिया। परिजनों उसे जिला अस्पताल पहुंचाया है, जहां उसका उपचार हो रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सदर डीके श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल से किशोरी के मरने की सूचना मिली थी। शव का पंचनामा बनाकर उसके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें