फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा/धानी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने धानी से सटे राप्ती नदी के दक्षिणी छोर पर कैम्पियरगंज क्षेत्र के खड़खडिया गांव में बाढ़ पीड़ितों से मिले। सीएम ने लोगों में राहत सामग्री का वितरण भी किया। ग्रामीणों ने सीएम को अपनी समस्याएं भी बताईं। धानी क्षेत्र के खड़खड़ियां में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संकट के इस घडी में केंद्र सरकार व राज्य सरकार आप लोगों के साथ है। प्रशासन के लोगों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे बिना किसी भेदभाव के खाद्यान्न और राहत सामग्री पूरी निष्ठा के साथ पहुंचाएंगे। बचे गांवों में भी जल्द नाव की व्यवस्था कराई जाएगी। प्रधान व पंचायत प्रतिनिधि जिला प्रशासन से मिलकर प्राइवेट नाव की व्यवस्था करा सकते हैं। उसका भुगतान जिला प्रशासन करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित लोगों से उबालकर पानी में क्लोरिन की गोली डालकर पीने की अपील की, जिससे रोगों से बचा जा सके। कहा कि बरसाती पानी हैजा, डायरिया, पीलिया जैसी तमाम बीमारियां लेकर आता है। कार्यक्रम के दौरान फतेह बहादुर सिंह, फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह, भाजपा नेता छठ्ठू सिंह, परमात्मा अग्रहरि, कृष्ण मोहन सिंह, नितेश मिश्रा, पियूष मणि, विवेका पांडेय, संजय मिश्रा, ओमप्रकाश, गुलाब चौरसिया, गामा यादव, रघुराज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

सीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरान किया
फरेंदा। तटबंध टूटने से जलमग्न गांव भुजैली रामकोला, बरईपार, मुसावार का सीएम ने दौरा कर बचाव और राहत कार्य का जायजा लिया। पीड़ितों की हरसंभव मदद करने को कहा। बाढ़ प्रभावित गांवों में किसी प्रकार की कमी नहीं होने देने की चेतावनी दी। किसानों की फसल का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
फरेंदा विधायक ने सीएम को समस्या से अवगत कराया
धानी/फरेंदा। फरेंदा क्षेत्र के विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धानी क्षेत्र में बंदेइया बांध टूटने से बाढ़ से प्रभावित गांवों के बारे में बताया। जिस पर सीएम ने धानी क्षेत्र के बैसार, पुरंदरपुर, रामपुर, हथिगढ़वा सहित धानी ब्लाक के जलमग्न गांवों में नौका, त्रिपाल, खाघान्न सामग्री सहित जरूरी वस्तुओं को पर्याप्त मात्रा में पहुंचाने और राहत कार्य में तेजी लाने की सख्त हिदायत दी। विधायक ने कहा कि दस बारह साल से बंधों की मरम्मत नहीं होने से दिक्कत हुई है। सीएम ने बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


सीएम की एक झलक पाने के लिए तरस गए बाढ़ पीड़ित
फरेंदा। सीएम योगी आदित्यनाथ के धानी क्षेत्र में आगमन को लेकर बाढ़ पीड़ितों में उत्साह था। अगल-बगल के लोगों ने सुबह से ही हड़हवा घाट के समीप बने हेलीपैड पर उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार किया। समय बीतने के साथ जिलास्तरीय अधिकारियों का जमावड़ा हेलीपैड पर होने लगा। फरेंदा के धानी ढाला से लेकर हड़हवा घाट तक पुलिस बल की भारी संख्या तैनात कर दी गई। 10.44 मिनट पर सीएम का हेलीकाप्टर हवा में दिखाई दिया तो सीएम को देखने जुटी भारी भीड़ ने सीएम का हाथ लहरा कर लोगों ने अभिनंदन किया। हेलीकाप्टर से उतरने के बाद सीएम सीधे धानी क्षेत्र के खड़खड़िया के लिए रवाना हो गए। लोगों को उम्मीद थी कि सीएम लौटने के बाद फरेंदा क्षेत्र के भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को दौरा कर राहत सामग्री बांटेंगे। लेकिन फरेंदा के पीड़ितों को निराशा हाथ लगी। खड़खड़ियां से लौटने के बाद 11.50 पर हेलीकाप्टर से चले गए।
सीएम के आने पर तैनात रही भारी फोर्स
फरेंदा। मुख्यमंत्री के हड़हवा घाट पर आने की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पीएसी व महिला पुलिस बल की तैनाती रही। जगह-जगह बैरिकेडिंग कर लोगों की गहन जांच की जा रही थी। हेलीपैड पर डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह, एसपी आरपी सिंह, एसडीएम आरबी सिंह के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम रही।
दो घंटे हलकान रहे राहगीर
फरेंदा। हड़हवा पुल के समीप हेलीपैड बन जाने और फरेंदा-धानी मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिए जाने के बाद 10 बजे आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया। फरेंदा से धानी व सिद्धार्थनगर जा रहे साइकिल व दो पहिया वाहनों के साथ लोगों का आवागमन ठप कर दिया गया। कड़ी धूप में दो घंटे राहगीर सीएम के जाने के इंतजार में रहे। जैसे ही सीएम का हेलीकाफ्टर उड़ा, लोगों ने राहत की सांस ली और आवागमन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें