फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे देर से चली गोरखधाम एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
कानपुर-टुंडला रेलखंड के बीच कैफियत एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से रेलवे ट्रैक बाधित होने के चलते गोरखपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रास्ता बदलकर चलाया गया। इससे गोरखधाम एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से रवाना हुई। समय से ट्रेनों के नहीं जाने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई। परिवार के साथ सुबह से ही स्टेशन पर पहुंचे यात्री भटकते दिन भर रहे।
दिल्ली जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस बुधवार को रास्ता बदलकर लखनऊ, मुरादाबाद, गाजियाबाद के रास्ते चलाया गया। जबकि नई दिल्ली से चलने वाली बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस आगरा कैंट, झांसी, कानपुर सेंट्रल के रास्ते चली। गुरुवार को दिल्ली से आने वाली वैशाली एक्सप्रेस नौ घंटे, गोरखधाम एक्सप्रेस सात घंटे, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस छह घंटे, हमसफर एक्सप्रेस पांच घंटे, सत्याग्रह एक्सप्रेस चार घंटे, चौरीचौरा एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन


पूछताछ केंद्र पर लगी भीड़
गोरखपुर। ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों और रिसीव करने आए परिवारवालों को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ीं। पूछताछ केंद्र पर पूरे दिन यात्रियों की भीड़ लगी रही। गोरखधाम एक्सप्रेस से दिल्ली जाने के लिए स्टेशन पहुंचे राजाराम ने बताया कि परिवार के साथ दोपहर 12 बजे आ गए। स्टेशन पर पता चला कि ट्रेन रात में जाएगी। घर दूर होने के चलते स्टेशन पर ही रुके थे। वहीं हाटा से आए सुरेश प्रजापति ने बताया कि पहले पता होता तो हम भी देर से आते। पूछताछ केंद्र पर बार-बार समय बदला जा रहा है।
विज्ञापन


आज नहीं चलेगी जननायक एक्सप्रेस
गोरखपुर। बिहार में बाढ़ के चलते कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं और कुछ का रास्ता बदल दिया गया है। बुधवार को गुवाहाटी से चलने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस और दरभंगा से चलने वाली जननायक एक्सप्रेस निरस्त रही। शुक्रवार को भी जननायक एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई है। वहीं गरीब रथ, जयनगर-अमृतसर, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, पूर्वांचल एक्सप्रेस सहित ज्यादातर ट्रेनों को रास्ता बदलकर मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी के रास्ते चलाया गया। दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 25 एवं 27 अगस्त, नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस (अप व डाउन ) तथा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 25 अगस्त को रास्ता बदलकर चलेगी। इसके अलावा सत्याग्रह एक्सप्रेस (अप व डाउन) 27 अगस्त को गोरखपुर तक ही संचालित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें