फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेज में चल रही थी महाविद्यालय की क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
डीआईओएस के निरीक्षण में वीर शिवाजी इंटर कॉलेज में महाविद्यालय की क्लास चलती मिली। यह देखकर हैरान डीआईओएस ने प्रबंधक से कागजात मांगे। डीआईओएस ज्ञानेंद्र प्रकाश सिंह भदौरिया ने कुलपति को पत्र लिखकर मान्यता रद्द करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन

शनिवार को डीआईओएस ने कैम्पियरगंज क्षेत्र के चार इंटर कॉलेजों का निरीक्षण किया। वीर शिवाजी इंटर कॉलेज में निरीक्षण के समय इंटर और बीए दोनो कक्षाओं को चलते हुए पकड़ा। जब कि दोनो विद्यालयों की मान्यता अलग-अलग भवनों की है लेकिन विद्यालय एक नाम से है। उपस्थिति रजिस्टर की जांच करने पर दो शिक्षक अनुपस्थित मिले और एमडीएम में बनी सब्जी की गुणवत्ता भी खराब मिली। इन्द्रसना इंटर कॉलेज बालापार के निरीक्षण में दो शिक्षक जुलाई माह से ही अनुपस्थित मिले और शनिवार को तीन चपरासी अनुपस्थित मिले। बापू इंटर कॉलेज के निरीक्षण में यह मामला प्रकाश में आया कि यहां पर पूरी घंटी की पढ़ाई होती ही नहीं है। हर दिन सात घंटी के बाद बच्चों की छुट्टी हो जाती है। जब कि नियम के अनुसार 8 घंटी चलनी चाहिए। यहां पर 4 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। नेहरु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंद मिला। प्रधानाचार्य से बात करने पर पता चला कि दोपहर में बारिश होने के कारण छुट्टी कर दी गई। डीआईओएस ने गैरहाजिर मिले लोगों पर कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें