फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम के खिलाफ केंद्र पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। दुदही क्षेत्र के दुमही गांव में लोगों ने मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र पर तैनात एएनएम के रात्रि निवास न करने, कर्तव्य निर्वहन के प्रति लापरवाही बरतने और सुविधा शुल्क मांगने सहित कई आरोप लगाते हुए सोमवार को केंद्र पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एएनएम के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि एएनएम अपना कर्तव्य निर्वहन सही ढंग से नहीं करती हैं। वह प्रसूताओं से अवैध तरीके से रुपये मांगती है। केंद्र पर रात्रि निवास न किए जाने के चलते एक माह पूर्व तीन मुसहर महिलाओं संजू पत्नी धर्मवीर, पिंकी पत्नी चंचल व लक्ष्मी पत्नी राजकुमार को प्रसव पीड़ा होने पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। आशा ने कई बार उन्हें फोन किया था, फिर भी नहीं पहुंचीं। एएनएम के रवैए से क्षुब्ध लोगों ने डीएम और सीएमओ को ज्ञापन भी सौंपा था।
प्रदर्शन में राजकुमार गुप्ता की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में पानमती देवी, सुनीता देवी, कुंती देवी, नीलम देवी, मीरा देवी, बैजंती देवी, सिमरिखा देवी, राकेश खरवार, रामभरोसी कुशवाहा, चंचल कुशवाहा, राजेंद्र खरवार, सुरेंद्र गुप्ता, महेश खरवार, शिवसागर कुशवाहा, कमलेश खरवार, राजकुमार कुशवाहा सहित कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें