फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की, प्रदर्शन भी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। राजस्थान के भीलवाड़ा सहित देश के अन्य स्थानों पर बेगुनाहों को पीटकर मारे जाने के विरोध में कुशीनगर जनपद में भी कुछ जगह लोगों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। ये लोग काली पट्टी बांधकर ही ईदगाहों में ईद की नमाज भी अदा किए।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि देश में असहिष्णुता बढ़ती जा रही है। हाल के दिनों में गोरक्षा के नाम पर अल्प संख्यकों पर कई हमले हुए हैं। इनकी मांग थी कि केंद्र और प्रदेश सरकार को सभी वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। तभी देश का धर्मनिरपेक्ष स्वरूप सुरक्षित रह पाएगा। इन लोगों ने पडरौना नगर के नौका टोला और छावनी सहित कई स्थानों के ईदगाहों में काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की और विरोध भी जताया। इस दौरान मेहरुद्दीन, क्यामुद्दीन हैदरी, जहीरुल हसन, भट्टू खान, मेराज खान, सैफ लारी, जहीरुद्दीन, कादिर खान, जहीर, अब्बास, कैसर जमाल टीटू सहित कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें