फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो आज होगी जिला अस्पताल के एक एसआईसी की विदाई

Sun, 18 Jun 2017 08:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
जिला अस्पताल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिला अस्पताल में जारी हाई प्रोफाइल ड्रामे का सोमवार को पटाक्षेप हो सकता है। शनिवार सेे यहां दो एसआईसी काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य महकमे के उच्चाधिकारियों से लेकर जिलाधिकारी तक इसकी जानकारी पहुंच चुकी है। माना जा रहा है सोमवार को इनमें से एक को बतौर एसआईसी काम करने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह जिला अस्पताल में तब अजीबोगरीब स्थिति खड़ी हो गई थी जब सुबह डॉ. एचआर यादव एसआईसी कक्ष में जा बैठे। एक जून 2017 को उनका परिवार कल्याण निदेशालय लखनऊ में तबादला हो गया था, लेकिन वह छुट्टी पर चले गए थे। उनकी जगह डॉ. दिनेश सोनकर को एसआईसी का चार्ज दिया गया। शनिवार को डॉ. एचआर यादव कोर्ट का स्थगनादेश लेकर अस्पताल पहुंचे और खुद को एसआईसी बताते हुए काम शुरू कर दिया। तब डॉ. सोनकर ने जानकारी डीएम को दी। उनके निर्देश के बाद दूसरे कक्ष में बैठकर उन्होंने भी बतौर एसआईसी काम किया। सूत्रों के मुताबिक डीएम ने मामले में एडी हेल्थ से फोन पर बात की। मामले की जानकारी के बाद वह जिला अस्पताल में जारी ऊहापोह की स्थिति पर सोमवार को कार्रवाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें