फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस् था, करेंगे जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
नवागत एसपी ट्रैफिक आदित्य वर्मा कार्यभार ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने को प्राथमिकता बताया और कहा कि जल्द इसका असर दिखेगा। शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। मौजूदा संसाधनों के बीच जो बेहतर हो सकता है उस पर काम किया जाएगा। इसके साथ ही सड़क हादसों को रोकने के लिए भी कोशिश होगी।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक ने कहा कि देहात इलाके में सड़क किनारे रहने वालों में जागरूक किया जाएगा। अधिकतर हादसे सड़क पर अचानक बच्चों या फिर किसी के आ जाने से होते हैं। गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए आम लोगों से भी सुझाव लिए जाएंगे। जहां पर वन-वे की जरूरत होगी, वहां किया जाएगा। ट्रैफिक नियम का पालन हो, इसकी भी व्यवस्था कराई जाएगी। हेलमेट, सीट बेल्ट पर विशेष जोर रहेगा। अभियान चलाकर लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें