फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांध टूटने पर बख्शे नहीं जाएंगे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने बुधवार को बाढ़ से संबधित तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि अगर कोई बंध टूटता है तो अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। कहा कि सरकार बाढ से बचाव को लेकर गंभीर है।
विज्ञापन

बताया कि मंडल के बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के बाढ़ से प्रभावित वाले क्षेत्रों में 15 जून से पूर्व बाढ़ से बचाव की तैयारियां पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि धन की कोई कमी नहीं है। मंत्री को गौरिया नैन बांध, कलवारी रामपुर बांध, पिपरपाती आदि बंधों के निर्माण में हुई धांधली की जानकारी दी गई। इस पर उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही। बालू के अवैध खनन की भी जानकारी सिंचाई मंत्री को दी गई। इस मौके पर पवन कसौधन, राकेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें