फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में जगह नहीं, चिंता न करें

Thu, 14 Mar 2019 01:47 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। होली में घर आने-जाने के लिए ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है तो चिंतित न हों। रोडवेज को आपकी परेशानी का अहसास है। रोडवेज प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 17 से 24 मार्च तक लगातार बस संचालन की योजना बनाई है। अकेले दिल्ली के लिए गोरखपुर से 100 अतिरिक्त बसें चलेंगी। आरएम डीबी सिंह ने बताया कि व्यस्त रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाने की कार्ययोजना तकरीबन तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन


इस दरम्यान लगातार ड्यूटी करने वाले चालक और परिचालकों को प्रोत्साहन भत्ता भी मिलेगा। प्रोत्साहन की अधिकतम राशि 2100 रुपये तक तय की गई है। इसे लेकर रोडवेज के एमडी धीरज साहू ने सभी आरएम और एआरएम को पत्र लिखा है। होली के दौरान हजारों लोग दिल्ली, गाजियाबाद, बरेली, मुरादाबाद, लखनऊ सहित कई जगहों से होली मनाने के लिए बसों से आते हैं और फिर लौटते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए ही रोडवेज प्रशासन ने 17 से 24 मार्च तक लगातार बस संचालन की योजना बनाई है। त्यौहार के दौरान कर्मचारियों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना भी शुरू की है। इसके अलावा इंसेटिव अलग से मिलेगा। होली अवधि में 8 दिन लगातार काम करने वाले डिपो कार्यशाला और क्षेत्रीय कार्यशाला में कार्य करने वाले कर्मचारियों को एक मुश्त 850 रुपये और सात दिन काम करने पर 700 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें