फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडरेज - चिलुआताल में किशोर की हत्या

Sun, 03 Mar 2019 12:49 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
gun
विज्ञापन
गोरखपुर। चिलुआताल में फत्तेपुर डिहवा मोड़ पर शनिवार की शाम गाड़ी ओवरटेक करने के विवाद में आकाश चौहान (17) की गोली मारकर हत्या कर दी। वह दोस्त के साथ बाइक से मेडिकल कालेज दवा लेने जा रहा था। गोली मारने के बाद बोलेरो सवार बदमाश फरार हो गए, पुलिस इन की तलाश में लगी हैं।
विज्ञापन


गोरखनाथ के राजेंद्र नगर पश्चिमी, चित्रगुप्त नगर कालोनी निवासी काशीनाथ चौहान के पुत्र आकाश चौहान, लच्छीपुर निवासी दोस्त अंगद के साथ शनिवार की शाम छह बजे घर से निकले थे। बाइक से दोनों लोग स्पोर्ट्स कालेज होते हुए मेडिकल कालेज जा रहे थे। बाइक आकाश चला रहा था। रास्ते में बोलेरो सवारों ने ओवरटेक करना चाहा तो बाइक की गति और तेज कर वे आगे निकल गए। काफी दूर तक ओवरटेक करने को लेकर दोनों गति तेज कर रहे थे। फत्तेपुर डिहवा मोड़ के पास बोलेरो सवारों ने उन्हें रोका और फिर उलझ गए।
इसके बाद बोलेरो से नीचे उतरे एक व्यक्ति ने पिस्टल निकाल कर उन पर गोली चला दी। कमर के पास दो गोली लगने से आकाश वहीं जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। उधर बोलेरो सवार वहां से फरार हो गए। आकाश को गोली लगते ही घबराहट में अंगद भी वहां से भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन


घटना के बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोग एकत्र हो गए। काफी देर बाद परिवार के लोगों ने आकाश के मोबाइल पर फोन किया तो भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने फोन रिसीव कर उसका एक्सीडेंट होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन आकाश को आनन-फानन मेडिकल कालेज ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले आए। रात में नौ बजे के आसपास अंगद ने आकाश के घर पहुंचकर परिवार के लोगों को घटनाक्त्रस्म की जानकारी दी। तब जाकर लोगों को गोली मारकर हत्या किए जाने का पता चला। परिजनों से इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें